Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भामाशाहों के सहयोग से रा.उ.प्रा.वि. नायक मोहल्ला राजीव नगर में हुआ गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरण, SDMC की बैठक भी आयोजित

6 hours ago
भामाशाहों के सहयोग से रा.उ.प्रा.वि. नायक मोहल्ला राजीव नगर में हुआ गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरण, SDMC की बैठक भी आयोजित
भामाशाहों के सहयोग से रा.उ.प्रा.वि. नायक मोहल्ला राजीव नगर में हुआ गणवेश एवं शिक्षण सामग्री वितरण, SDMC की बैठक भी आयोजित
 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर बीकानेर में सत्र 2026-27 के तहत निःशुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत DBT से वंचित छात्र-छात्राओं को रेडीमेड स्कूल गणवेश का वितरण किया गया। 
 
इसके साथ ही माह जुलाई 2026 से आज दिनांक तक विद्यालय में नव-प्रवेश लेने वाले सभी कक्षाओं के बच्चों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई। 
 
यह पुण्य कार्य भामाशाह श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती अलका पारीक, श्री मेघराज गहलोत एवं श्री राजेश पारीक के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर गोदारा ने भामाशाहों को इस कार्य हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् श्री गोपाल राम चौधरी, सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं अध्यक्षता श्री जीवन प्रकाश बामणिया सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने की।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालराम तर्ड ने उपस्थित एसडीएमसी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा  भामाशाहों के  संयुक्त सहयोग को सरकारी विद्यालयों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होना बताया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर गोदारा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। 
 
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में श्री रणवीर स्वामी, श्रीमती नीना सैनी, श्रीमती मनीषा धतरवाल, सुश्री कविता एवं सुश्री पूजा मलिक उपस्थित रहे।
 
SDMC की बैठक आयोजित
आज दिनांक 12.08.2026 को विद्यालय प्रांगण में SDMC की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में SDMC अध्यक्ष श्रीमती मीरा नायक एवं समस्त सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय के विकास एवं बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: