Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद, बुजुर्ग के साथ मारपीट

2 weeks ago
बीकानेर: पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद, बुजुर्ग के साथ मारपीट
बीकानेर: पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद, बुजुर्ग के साथ मारपीट 
 
बीकानेर। बज्जू कस्बे में पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शाम को एक बुजुर्ग पर हमले के मामले में बज्जू पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। एएसआई ओमप्रकाश ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी जगदीश पांडर ने बताया कि बज्जू खालसा निवासी राकेश बेटा गोपालराम गोदारा ने इस संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार गांव के सोमराज, सुनील, अनिल बेटा पाबूराम और किशनाराम बेटा भागीरथराम गोदारा लंबे समय से उनके परिवार से पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे हैं। बीती शाम करीब पांच बजे राकेश के पिता गोपालराम बेटा मुल्तानाराम गोदारा कोऑपरेटिव बैंक के पास स्थित एक ई-मित्र केंद्र के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आरोपी बोलेरो कैम्पर में आए और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। सोमराज ने गोपालराम के सिर पर वार किया, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: