Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो पक्षों में आपसी विवाद, मारपीट कर लूट की, दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज

2 months ago
दो पक्षों में आपसी विवाद, मारपीट कर लूट की, दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज


दो पक्षों में आपसी विवाद, मारपीट कर लूट की, दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज
बीकानेर।  नोखा थाना क्षेत्र के सलुंडिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट, लूट और धमकी देने के अलग-अलग मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने परस्पर विरोधी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सलुंडिया निवासी रामेश्वलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि दो मई 2026 को जब वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थे, तभी तीन-चार गाडिय़ों में सवार होकर करीब 15 लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि इसके बाद वे लोग दीवार फांदकर घर में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की।
पीडि़त के अनुसार इस दौरान उसकी पुत्री के सिर पर लाठी से चोट पहुंचाई गई तथा उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया गया। वहीं एक अन्य महिला ने उसकी पत्नी की रखड़ी भी तोड़ ली। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए। परिवादी ने सन्तोष पुत्री मनफूलाराम, रोशनी पुत्री मनफूलाराम, शोभा पुत्री मनफूलाराम व सीता पत्नी पप्पूराम जाति बिश्नोई निवासी नोखा ने व तीन-चार अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रोशनी बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वह एक मई को अपने घर पर अपने बच्चो के साथ बैठी थी तो इतने में मेरी सास भवरी देवी पत्नी रामेश्वरलाल, ससुर रामेश्वरलाल पुत्र जेताराम, ननद अंजु पत्नी अशोक निवासीगण सलुण्डिया एकराय होकर उस को मारने की नियत से अनाधीकृत रूप से उसके घर में घुसे और उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़वाया।
इसके अलावा दो मई को पशुओं को चारा डालने के दौरान आरोप लगाया गया कि बजरंग बिश्नोई निवासी मुकाम और परिवादी का रिश्ते में देवर विष्णु बिश्रोई निवासी सलुण्डिया आए उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच की गई तथा मंगलसूत्र छीन लिया गया और घर पर ताला लगा दिया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना की वास्तविकता की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: