Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गंदा पानी बिगाड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य, मेड़तिया बोले- समय रहते नहीं सुधार हाल तो करेंगे घेराव

2 months ago
गंदा पानी बिगाड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य, मेड़तिया बोले- समय रहते नहीं सुधार हाल तो करेंगे घेराव

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था के बीच लोगों के घरों में दूषित जल पहुंचने लगा है। बीकानेर शहर के इंद्रा कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्षेत्र के आमजन के घरों में नलों के जरिए गंदा और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदे पानी के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है और उल्टी, दस्त व डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों के मामले सामने आए हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ छोटे बच्चों को अस्पताल में भर्ती तक करवाना पड़ा।


स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया को मिली, उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए दूरभाष के माध्यम से पीएचईडी विभाग के उच्च अधिकारी नरेश राजपुरोहित को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


डॉ. मेड़तिया स्वयं मौके पर पहुंचे और कॉलोनी के विभिन्न घरों से पानी के सैंपल एकत्रित करवाए, ताकि जांच के जरिए समस्या की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: