Khulasa Online
Breaking
• हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • ईरान बोला - किसी हाल में न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेंगे, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने क्या कहा ? • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन रचा इतिहास! एक दिन में कमा डाले इतने करोड़ रूपए, ढहे बॉलीवुड के सारे टॉप रिकॉर्ड

rk
1 month ago
'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन रचा इतिहास! एक दिन में कमा डाले इतने करोड़ रूपए, ढहे बॉलीवुड के सारे टॉप रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन रचा इतिहास! एक दिन में कमा डाले इतने करोड़ रूपए, ढहे बॉलीवुड के सारे टॉप रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने रिलीज के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। इससे पहले शाहरुख खान की ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इस तरह ओपनिंग डे और प्रीव्यू मिलाकर कुल कमाई 144 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

200 करोड़ की एडवांस बुकिंग

ट्रेड पोर्टल के मुताबिक फिल्म के पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अनुमान है कि फिल्म गुरुवार से रविवार तक 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है। ‘धुरंधर 2’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल करती है। इंटरनेशनल वर्जन इससे भी लंबा यानी 3 घंटे 55 मिनट का है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और यह भारत की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में शामिल रही।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: