Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की खामियां दूर करने, VLTD के अभाव में रुके नेशनल परमिट शुरू कराने एवं बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग

Bansal sadi
1 month ago
ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की खामियां दूर करने, VLTD के अभाव में रुके नेशनल परमिट शुरू कराने एवं बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की खामियां दूर करने, VLTD के अभाव में रुके नेशनल परमिट शुरू कराने एवं बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग

बीकानेर, 7 जुलाई। आरटीओ बार एसोसिएशन, बीकानेर के अधिवक्ताओं के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या से मुलाकात कर परिवहन विभाग से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि बीकानेर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए तैयार किए जा रहे ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की वर्तमान डिजाइन एवं बनावट हल्के व्यवसायिक वाहनों, पिकअप, कैंपर तथा लग्जरी वाहनों के परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। यदि इसी स्वरूप में ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट प्रारंभ किया जाता है तो ऐसे वाहनों के चालकों के अनावश्यक रूप से असफल होने की संभावना रहेगी, वहीं दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए ट्रैक का तकनीकी परीक्षण कराकर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की गई।

शिष्टमंडल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा **VLTD (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस)** की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद पिछले करीब दो महीनों से बीकानेर में व्यवसायिक वाहनों के नेशनल परमिट एवं अन्य संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से सैकड़ों वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव तथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में इस समस्या का शीघ्र समाधान कर लंबित नेशनल परमिट जारी करने की मांग की गई।

अधिवक्ताओं ने आरटीओ परिसर में बार रूम के लिए भूमि आवंटित किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता परिवहन विभाग से जुड़े मामलों में कार्यालय आते हैं, लेकिन उनके बैठने एवं कार्य करने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसलिए अधिवक्ताओं की सुविधा एवं कार्य की सुचारु व्यवस्था को देखते हुए बार रूम निर्माण हेतु शीघ्र भूमि आवंटित की जाए।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या ने शिष्टमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, हरिराम जालप, बनवारी पी.सी. पुनिया, प्रेम विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, धीरज सिडाना, तुलसा राम, दीपक पंवार सहित आरटीओ बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: