Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारतीय जनता पार्टी देहात जिला कार्यशाला में समरसता संकल्प अभियान को लेकर हुआ मंथन

6 hours ago
भारतीय जनता पार्टी देहात जिला कार्यशाला में समरसता संकल्प अभियान को लेकर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी देहात जिला कार्यशाला में समरसता संकल्प अभियान को लेकर हुआ मंथन

संत रविदास की वाणी आज भी सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाती है – सी.आर. चौधरी

संत रविदास की भक्ति और विचारों ने समाज को समरसता का संदेश दिया – श्याम पंचारिया

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सी.आर. चौधरी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समानता, समरसता एवं मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी (रविदास जयंती) तक चलेगा अभियान के तहत मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे संतों का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा तथा भजन, कीर्तन, सत्संग एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि भारत संतों, महापुरुषों और सामाजिक सुधारकों की भूमि है, जिसने विश्व को नई दिशा दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए संतों के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि संत रविदास महाराज ने जाति, पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया उनका जीवन सामाजिक एकता और समरसता की प्रेरणा देता है उनका प्रसिद्ध संदेश "मन चंगा तो कठौती में गंगा" आज भी आंतरिक शुद्धता, सद्भाव और सकारात्मक सोच का मार्ग दिखाता है उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा का समरसता संकल्प अभियान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुम्भनाथ सिद्ध, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, दिलीप सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, राजाराम ओझा, महेंद्र ढाका, पवन स्वामी, अशोक मारू, सुरेंद्र स्वामी, पूजा मोहता, निशु लिंबा, प्रदीप सारस्वत सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: