Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आर्मी एरिया की जासूसी के मामले में बीकानेर में लगे सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस ने हटवा दिये, एक संदिग्ध को भी पकड़ा

Bansal sadi
4 months ago
आर्मी एरिया की जासूसी के मामले में बीकानेर में लगे सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस ने हटवा दिये, एक संदिग्ध को भी पकड़ा


आर्मी एरिया की जासूसी के मामले में बीकानेर में लगे सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस ने हटवा दिये, एक संदिग्ध को भी पकड़ा
बीकानेर। राजस्थान में आर्मी एरिया की जासूसी की जा रही थी। इसके लिए छावनी इलाकों में सोलर कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों को पाकिस्तानी हैंडलर्स ऑपरेट कर रहे थे। जिसका लाइव फुटेज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी  को भेजा रहा था।
अलवर और बीकानेर में लगे इन सोलर कैमरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हटवा दिया है। एक संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली और पंजाब से भी ऐसे ही मामले में 11 जासूसों और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार- शुरुआती जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स, आईएसआई और आतंकी संगठन के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। टीम चार दिन पहले आई थी। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई हैं।
अलवर और बीकानेर में संदिग्धों की तलाश जारी
सूत्रों के मुताबिक-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अलवर और बीकानेर में सक्रिय हैं। अलवर से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार- सोलर कैमरे सेना की छावनी से जुड़े संवेदनशील इलाकों के पास लगाए गए थे। इन कैमरों के जरिए सेना की आवाजाही पर नजर रखी जा रही थी, जिसका लाइव फुटेज सीधे पाकिस्तान की एजेंसियों तक भेजा जा रहा था। इन कैमरों को ऑपरेट भी पाकिस्तानी हैंडलर्स कर रहे थे।
आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क आईएसआई और प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा हुआ है। जासूसों को सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों की जानकारी जुटाने,फोटो-वीडियो बनाने और वहां सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाने का टास्क दिया गया था।
देश के सैन्य और सुरक्षा ठिकानों पर थी नजर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब में भी कार्रवाई की थी। वहां भी सेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों में कैमरे लगाए गए थे। दोनों जगह से कुल 11 जासूस और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों की निशानदेही पर देश के अलग-अलग जगहों से कुल 9 सोलर सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए हैं। ये कैमरे कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, राजस्थान के बीकानेर और अलवर जैसे शहरों में सैन्य और सुरक्षा ठिकानों के पास लगाए गए थे।
जासूसों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस से बड़ी मात्रा में संवेदनशील डाटा, फोटो, वीडियो और लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिली है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: