Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ज‍िस स्टार ख‍िलाड़ी ने जिताया क्रिकेट वर्ल्ड कप, उसके घर में मिली डेडबॉडी, मचा हड़कंप

Bansal sadi
3 months ago
ज‍िस स्टार ख‍िलाड़ी ने जिताया क्रिकेट वर्ल्ड कप, उसके घर में मिली डेडबॉडी, मचा हड़कंप

ज‍िस स्टार ख‍िलाड़ी ने जिताया क्रिकेट वर्ल्ड कप, उसके घर में मिली डेडबॉडी, मचा हड़कंप

श्रीलंका के क्रिकेट के दिग्गज और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो अरविंद डी सिल्वा के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व CEO कपिला चंद्रसेना शुक्रवार सुबह कोलंबो के कोल्लुपिटिया इलाके में स्थित अरविंदा डी सिल्वा के घर में मृत पाए गए. घटना के बाद पूरे श्रीलंका में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव पेड्रिस प्लेस स्थित घर में मिला, जो अरविंदा डी सिल्वा का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ होगी. रिपोर्ट के अनुसार कपिला चंद्रसेना और अरविंदा डी सिल्वा रिश्तेदार भी थे. दोनों परिवारों के बीच करीबी संबंध बताए जा रहे हैं. 

चंद्रसेना की पत्नी प्रियंका नियोमाली विजयनायके और अरविंदा डी सिल्वा की पत्नी अनुष्का डी सिल्वा आपस में बहनें हैं. बताया गया कि कपिला गुरुवार को ही अरविंदा के घर पहुंचे थे. कपिला चंद्रसेना पिछले कुछ समय से एक बड़े भ्रष्टाचार मामले को लेकर चर्चा में थे. उन पर और उनकी पत्नी पर 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विमान खरीद सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे थे. जांच एजेंसियों का दावा था कि ब्रुनेई की एक शेल कंपनी के जरिए करीब 20 लाख डॉलर की रिश्वत ली गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अदालत ने चंद्रसेना की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था. उन पर कोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप था.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: