Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

इजराइल-ईरान युद्ध का 13वां दिन: हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, 24 घंटे में 179 लोग घायल

rk
2 months ago
इजराइल-ईरान युद्ध का 13वां दिन: हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, 24 घंटे में 179 लोग घायल

इजराइल-ईरान युद्ध का 13वां दिन: हिजबुल्लाह ने दागीं 150 मिसाइलें, 24 घंटे में 179 लोग घायल

खुलासा ऑनलाइन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का बुधवार को 13वां दिन रहा। इस बीच लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर करीब 150 मिसाइलें दागीं। हालांकि इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ स्थानों पर मलबा गिरने से आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में अलग-अलग हमलों में 179 लोग घायल हुए हैं। वहीं युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,745 लोग घायल हो चुके हैं। दूसरी ओर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने कैलिफोर्निया पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि ईरान अमेरिका के पश्चिमी तट पर जवाबी हमला करने की कोशिश कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क हो गई हैं।

इजराइली सेना ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उसने ईरान की सरकारी इमारतों और ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं। कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह कई ड्रोन से हमला हुआ। यह जानकारी देश के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने दी। सरकारी समाचार एजेंसी KUNA के मुताबिक जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण फिलहाल कुवैत का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे पर पहले ही कॉमर्शियल उड़ानों को रोक दिया गया था और देश का एयरस्पेस भी बंद है। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब ईरान ने क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े ठिकानों पर जवाबी हमलों की नई लहर शुरू की है। इराकी समुद्री क्षेत्र में दो विदेशी तेल टैंकरों पर भी हमले किए गए हैं।

वहीं ओमान में ईंधन भंडारण टैंकों में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन टीमें काम कर रही हैं। दूसरी ओर बहरीन ने भी कहा है कि गुरुवार तड़के ईरान के हमलों में देश के फ्यूल टैंकों को निशाना बनाया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #इजराइल-ईरान युद्ध #Day 13 of the Israel-Iran Conflict
Share: