Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: शराब की दुकान के हिसाब से रोज का टारगेट तय, लक्ष्य अधूरा तो नपेंगे अफसर

Bansal
2 months ago
बीकानेर: शराब की दुकान के हिसाब से रोज का टारगेट तय, लक्ष्य अधूरा तो नपेंगे अफसर

बीकानेर: शराब की दुकान के हिसाब से रोज का टारगेट तय, लक्ष्य अधूरा तो नपेंगे अफसर


बीकानेर। आबकारी विभाग में राजस्व (कमाई) का लक्ष्य पूरा न होना अधिकारियों के लिए भारी पड़ सकता है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार को बीकानेर जोन की वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए ली गई समीक्षा बैठक में अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि राजस्व में किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर इलाके और शराब की दुकान के हिसाब से रोज का टारगेट तय करें, ताकि विभाग की तय कमाई का लक्ष्य हर हाल में पूरा हो सके। वीसी के दौरान चूरू जिले में बकाया वसूली के काम की विशेष तारीफ की गई, जहां एक ही दिन में बकायेदार से 51 लाख रुपए की रिकॉर्ड वसूली की गई। आयुक्त ने अन्य जिलों के अधिकारियों को भी ‘चूरू मॉडल’ अपनाने और बकायेदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में शराब बिक्री, बकाया वसूली और अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: