Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: 25 से दिल्ली की रोज सुबह सीधी उड़ान, जारी हुआ विंटर शेड्यूल

Bansal
1 month ago
बीकानेर: 25 से दिल्ली की रोज सुबह सीधी उड़ान, जारी हुआ विंटर शेड्यूल

बीकानेर: 25 से दिल्ली की रोज सुबह सीधी उड़ान, जारी हुआ विंटर शेड्यूल 

बीकानेर। फेस्टिवल सीजन में हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विंटर शेड्यूल में बीकानेर से दिल्ली और जयपुर के लिए उड़ानों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। नए शेड्यूल के तहत दिल्ली के लिए यात्रियों को सुबह और शाम दो बार फ्लाइट मिलेगी। वहीं, जयपुर के लिए सप्ताह में दो दिन के बजाय तीन दिन हवाई सेवा उपलब्ध होगी। नया शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होगा, जो 27 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। सुबह की फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली के बीच सातों दिन सीधी उड़ान भरेगी, जबकि शाम की फ्लाइट जयपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। जयपुर जाने वाले यात्रियों को भी सप्ताह में एक दिन अतिरिक्त उड़ान की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र सिंह बघेल के अनुसार, विंटर शेड्यूल में यात्रियों को दिल्ली और जयपुर के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से फ्लाइट सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 9:50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा पूरे सप्ताह संचालित होगी। सुबह की सीधी उड़ान से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

शाम की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर 3:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर से शाम 5:20 बजे रवाना होकर 6:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से शाम 7 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। पहले बीकानेर से जयपुर के लिए सप्ताह में केवल दो दिन फ्लाइट उपलब्ध थी। अब एक दिन बढ़ने से जयपुर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: