Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सस्ते डीजल का झांसा देकर 1.60 लाख रुपए की साइबर ठगी, आखिर पेट्रोल पंप को देने पड़े पूरे पैसे

Bansal sadi
1 month ago
सस्ते डीजल का झांसा देकर 1.60 लाख रुपए की साइबर ठगी, आखिर पेट्रोल पंप को देने पड़े पूरे पैसे

 

सस्ते डीजल का झांसा देकर 1.60 लाख रुपए की साइबर ठगी, आखिर पेट्रोल पंप को देने पड़े पूरे पैसे
 बीकानेर।  सस्ती दर पर डीजल उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक साइबर ठग ने महाजन के एक व्यक्ति से 1.60 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक व्यक्ति के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को रेलवे का ठेकेदार बताते हुए कहा कि उसके पास 3,000 लीटर डीजल उपलब्ध है, जिसे 1.60 लाख रुपए में बेचा जाएगा। सस्ती कीमत के लालच में पीडि़त उसकी बातों में आ गया।ठग के बताए अनुसार पीडि़त अपने वाहन के साथ मलकीसर के पास राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां 3,000 लीटर डीजल ड्रमों में भरवा लिया। डीजल भरने के बाद उसने ठग से संपर्क किया तो उसने ऑनलाइन 1.60 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा। पीडि़त ने तुरंत राशि भेज दी।राशि खाते में पहुंचते ही ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक को डीजल की वास्तविक कीमत, करीब 3 लाख रुपए, चुकाकर मामला निपटाना पड़ा।पीडि़त ने पूरे मामले की शिकायत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन दर्ज करवाई है। वहीं महाजन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अज्ञात नंबरों से आने वाले ऐसे लालच भरे फोन कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: