सीपी जोशी के जन्मदिन पर सेवा आश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन, केक काटा और मिठाई बांटी
सीपी जोशी के जन्मदिन पर सेवा आश्रम में सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन, केक काटा और मिठाई बांटी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में हुआ आयोजन, दीपावली पर पटाखों का भी किया वितरण
बीकानेर। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में सेवा आश्रम में सेवा कार्य कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गई तथा उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही दीपावली के अवसर पर पटाखों का वितरण कर खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि सीपी जोशी का जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस बार भी सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बीच खुशियां बांटना और उनके साथ त्योहार मनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सीपी जोशी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में भाजपा के मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, निशांत गौड़, मुकेश रावत, कुलदीप सिंह, धीरू बना, दीपक शर्मा एवं चेतन शर्मा उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ