महाजन के इस वार्ड में अचानक अज्ञात बीमारी से गायों की हुई मौत
महाजन के इस वार्ड में अचानक अज्ञात बीमारी से गायों की हुई मौत
बीकानेर। महाजन में पशुओं की आकस्मिक मौतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। आज वार्ड नंबर 2 के ब्राह्मणों के मोहल्ले में एक गाय अचानक गिर पड़ी और 3 से 5 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई।गौ भक्त जयनारायण सारस्वा ने तत्काल वेटनरी डॉक्टर को बुलाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही गाय ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने आशंका जताई है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद पशुओं में कोई अज्ञात बीमारी फैल रही है।इस बीमारी के कारण पशुपालकों में गहरी चिंता है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रभावित गायें चक्कर खाकर गिर जाती हैं, उनके मुंह से झाग निकलने लगता है और 5 से 10 मिनट के भीतर उनकी मौत हो जाती है। इस घटना के समय गौ भक्त गिरिराज बोहरा और नंदशोर रंगा भी मौके पर मौजूद थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ