Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: थार की टक्कर से गाय की मौत:बेकाबू थार से पिकअप में गिरी गाय

Bansal
1 month ago
बीकानेर: थार की टक्कर से गाय की मौत:बेकाबू थार से पिकअप में गिरी गाय

बीकानेर: थार की टक्कर से गाय की मौत:बेकाबू थार से पिकअप में गिरी गाय 

बीकानेर। देशनोक में एक तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देशनोक में  हुआ। जानकारी के अनुसार, बीकानेर से सब्जी खाली कर लौट रहे एक पिकअप वाहन के सामने नोखा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने हाईवे पर एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय उछलकर पिकअप के अंदर जा गिरी, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। 

गाय को टक्कर मारने के बाद थार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कुछ मीटर दूर झाड़ियों में जा फंसी। हादसे के बाद थार का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: