Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: इतनी तारीख बदल जाएगा अदालतों का समय, लागू रहेगा नया शेड्यूल

rk
3 weeks ago
बीकानेर: इतनी तारीख बदल जाएगा अदालतों का समय, लागू रहेगा नया शेड्यूल

बीकानेर: इतनी तारीख बदल जाएगा अदालतों का समय, लागू रहेगा नया शेड्यूल 

बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्यभर की अदालतों के समय में गर्मियों के दौरान बदलाव करने का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। यह नया समय 13 अप्रैल 2026 से लागू होकर 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों में कार्य समय नए सिरे से शिड्यूल किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जिसमें सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर होगा। 

वहीं कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक विश्राम रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है। इनमें सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे, जिनमें 10 बजे से 10:15 बजे तक अवकाश रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक चैंबर में कार्य करेंगे। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: