Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भाजपा शहर की 10 मंडलों की तिरंगा यात्रा का जूनागढ़ पर हुए संगम

Bansal sadi
3 weeks ago
भाजपा शहर की 10 मंडलों की तिरंगा यात्रा का जूनागढ़ पर हुए संगम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच बीकानेर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के 10 मंडलों से निकली भव्य तिरंगा यात्राओं का ऐतिहासिक जूनागढ़ दुर्ग पर राष्ट्रभक्ति के जोश और उत्साह के बीच भव्य संगम हुआ। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 


शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा के 10 मंडलों की तिरंगा यात्राएं जूनागढ़ दुर्ग पहुंचते ही एक विशाल तिरंगा यात्रा में परिवर्तित हो गईं। ऐतिहासिक जूनागढ़ की पृष्ठभूमि में सैकड़ों तिरंगे एक साथ लहराते नजर आए तो पूरा वातावरण भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। यह दृश्य बीकानेर की राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रभावी संदेश देता नजर आया।

 


जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह है। 
प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि बीकानेर शहर के 10 मंडलों से निकली तिरंगा यात्राओं का जूनागढ़ में हुआ संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एकजुट भावनाओं का विराट प्रदर्शन है। तिरंगा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

 


विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संयोजक श्याम सिंह हाड़ला ने किया । मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, मोहन सुराणा, महावीर रांका, चंपालाल गेदर, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, रमजान अब्बासी, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम चौधरी, अनिल शुक्ला, गोपाल अग्रवाल, मुकेश ओझा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, सरिता नाहटा, रामचंद सोनी, किशन चौधरी, सुनीता हटीला, विनोद करोल,  रामकुमार व्यास, मोर्चा अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वेद व्यास, 
मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, नरेंद्र सिंह आबड़सर, 
प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, सुधा आचार्य, उपासना जैन, सुषमा बिस्सा, इंद्रा व्यास, आनंद सिंह भाटी, सांगीलाल गहलोत, पंकज गहलोत, मुकेश पंवार, राजकुमारी, सोनम वेद, भारती शर्मा, विमला, निशांत गौड़, गजेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: