Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

Bansal sadi
5 months ago
कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव

कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में जमीन पर पड़ा था शव
भीलवाड़ा कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह थाने की गाड़ी चलाते थे। सुबह ड्यूटी पर नहीं गए तो थानाधिकारी उन्हें बुलाने पहुंचे, देखा तो वह थाना परिसर में बने क्वार्टर में जमीन पर पड़े हुए थे। थानाधिकारी और साथी पुलिसकर्मी करेड़ा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने शुरुआती जांच में साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना है। हालांकि पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी । मामला करेडा पुलिस थाना परिसर में बने पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में सुबह करीब 9 बजे का है। मृतक कॉन्स्टेबल कैलाश 2017 से करेड़ा थाने में पोस्टेड थे। 

वे जयपुर के जमवारामगढ़ के मानोता गांव के रहने वाले थे। थाना प्रभारी पूरण मीणा ने बताया- कॉन्स्टेबल कैलाश (50) थाने में पुलिस गाड़ी के ड्राइवर थे। वे थाना परिसर में अपने सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहते थे और उनका परिवार जयपुर में रहता है। आज वो अपने तय टाइम पर बिना वर्दी थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने खाना बनाने वाले लांगरी से कहा था कि आज नवरात्रि का व्रत है, इसलिए सुबह का खाना नहीं खाऊंगा। मेरा खाना मत बनाना। इसके बाद वे सभी से मिलकर वापस वर्दी पहनने के लिए क्वार्टर गए थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: