Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निकाय चुनावों में शहर के विकास के लिए कांग्रेस ने खोले अपने पते, 21 घोषणाओं के साथ वार्डो मेंं जाएंगे कांग्रेसी

Bansal sadi
6 hours ago
निकाय चुनावों में शहर के विकास के लिए कांग्रेस ने खोले अपने पते, 21 घोषणाओं के साथ वार्डो मेंं जाएंगे कांग्रेसी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें बीकानेर शहर के विकास को लेकर बड़े दावे किए गए है। जिनमें कई बिंदु तो ऐसे है जो कि निगम के हाथ में भी नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि बोर्ड बनने की स्थिति में उन्हें कैसे पुरा किया जाएगा। 


ये वादें किए है कांग्रेस ने 
बोर्ड बनने पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा बीकानेर की नालियों की मरम्मत व आवश्यकता होने पर नई नालियों का निर्माण किया जायेगा।
सीवरेज सिस्टम जहां-जहां ब्लॉक है उसे ठीक करवाने तथा पुरानी सीवरेज लाईन को बदलने हेतु सुव्यवस्थित योजना बनाई जायेगी, क्योंकि नाले व सीवरेज ठीक रहने पर सड़कें ठीक रहेंगी। इस हेतु आधुनिक रोबोटिक उपकरण उपयोग में लिये जावेंगे।

 


 नगर-निगम क्षेत्र में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, रिकारपेटिंग का कार्य यथाशीघ्र किया जायेगा तथा जिन कच्ची बस्तियों में सड़कें, नालियां व सीवरेज नहीं है उन्हें वार्ड वार बजट की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता से बनाया जायेगा।
 बीकानेर की प्रकाश व्यवस्था को समुचित स्वरूप दिया जायेगा। जहाँ स्ट्रीट लाईट बंद व खराब है, उन्हें दुरस्त किया जायेगा या बदला जायेगा।
 नगर निगम से संबंधित पार्कों का सौन्दर्याकरण किया जायेगा। वहां पड़े कचरे के ढेर और मलबे की सफाई करवाई जायेगी। बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये सुनियोजित ढंग से वार्ड वार जनसंख्या के हिसाब से सफाई कर्मचारी नियुक्त किये जायेंगे। ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके।
 कच्ची बस्तियों में कचरा गाड़ी भेजने और सफाई के लिये विशेष प्रबंध किये जायेंगे।

 


बीकानेर नगर-निगम में वर्तमान जनसंख्या के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति एवं रिक्त पड़े पदों पर पूर्ण न्यायसंगत तरीके से नये पदों की मांग राज्य सरकार को भिजवाई जायेगी।
 नगर-निगम कार्यालय में रिक्त पदों की भर्ती हेतु यथोचित अविलंब कार्यवाही के लिये सरकार को मांग प्रेषित की जायेगी
शहरी रोजगार योजना को प्रभावी बनाने हेतु राज्य सरकार से पर्याप्त बजट की मांग करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

 


 मलेरिया की रोकथाम तथा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये समय-समय पर विभिन्न वाडों में डी.डी.टी. का छिडकाव व चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उचित दवाईयों का छिड़काव किया जायेगा।
 बीकानेर नगर के निवासियों को स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टेदिये जायेंगे।
 नगर-निगम क्षेत्र में कच्ची बस्तियों के नियमन की कार्यवाही शुरू की जायेगी।
 नगर-निगम क्षेत्र में भवन निर्माण, व्यवसायिक दुकानों के निर्माण तथा अन्य सभी प्रकार की स्वीकृतियों को डिजीटल करने के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो उसका सरलीकरण किया जायेगा।
 शहर के विभिन्न मार्गों, सड़कों तथा भवनों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों, पत्रकारों, साहित्यकारों, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं तथा पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के नाम करने की कार्यवाही जायेगी। बोर्ड बनने के बाद अधिस्वीकृत पत्रकार जो भूखंड से वंचित रह गये हैं, उनको भूखंड दिलाने की आवश्यक और संवैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
आवारा श्वानों की नसबंदी का काम सुनियोजित तरीके से किया जायेगा
तथा उनकी समस्या के निवारण का प्रयास कर कांजी हाउस बनाया जायेगा।
 नंदी गौशाला का निर्माण पूर्व में नगर-निगम द्वारा जो किया गया उसका विस्तार किया जायेगा तथा सड़कों पर घूमने वाले नंदीयों को सुव्यवस्थित रूप से नंदी गौशालाओं में रखने की व्यवस्था की जायेगी।
 गोचर भूमि 39,205 बीघा जो बीकानेर के भामाशाहों द्वारा खरीद कर दान में दी गयी उस जमीन को वर्तमान सरकार द्वारा अराजीराज कर दिया गया है। उक्त जमीन को कांग्रेस का बोर्ड बनने पर तुरंत प्रस्ताव पास करवाकर पुन: गोचर में तब्दील करने की कार्यवाही की जायेगी।

 


 बीकानेर नगर निगम की वित्तीय स्थिति बड़ी दयनीय है, इसके लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में निर्णय हुआ था कि नगर विकास न्यास/प्राधिकरण जो भी जमीन बेचेगी उसकी लगभग 20 प्रतिशत राशि स्थानीय निकायों को दी जायेगी। वर्तमान में यह राशि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा नहीं दी जा रही है। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर यह राशि प्राधिकरण से प्राप्त करने हेतु समुचित और पुख्ता कार्यवाही की जायेगी।
 नगर निगम की भूमि पर ट्रांसफार्मर या बिजली के नये खंभे लगाने पर उसका भुगतान बिजली कंपनी द्वारा निगम को किया जाता है, परन्तु पिछले काफी समय से बिजली कंपनी द्वारा निगम का भुगतान नहीं किया गया। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर इस संबंध में यथोचित नियम बनाकर निगम की समुचित आय बढ़ाने का कार्य किया जायेगा।
 बीकानेर शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं जहां-जहां सुलभ शौचालयों की व्यवस्था हो सकती है वहां महानगरों की तर्ज पर आधुनिक सुलभ शौचालय बनाने की कार्यवाही की जायेगी। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: