Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सीएम के रोड़ शो को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग

Bansal
1 month ago
सीएम के रोड़ शो को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों को लेकर आज सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड़ शो किया। इसको लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इसको लेकर एक पत्र निर्वाचन आयोग के आयुक्त को लिखा है। जिला अध्यक्ष की और से लिखा गया हे कि वर्तमान में नगर निगम बीकानेर के निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है तथा निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार एवं रोड शो करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बीकानेर आगमन के दौरान अचानक सड़कों का डामरीकरण, मरम्मत एवं अन्य प्रकार की लिपापोती करवाए जाने की जानकारी सामने आई है। यह अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद एक राजनीतिक दल के पक्ष में होने वाले  मुख्यमंत्री के रोड शो के मार्ग को प्राथमिकता देते हुए सरकारी धन एवं प्रशासनिक मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इससे चुनाव की निष्पक्षता एवं समान अवसर के सिद्धांत पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। शहर अध्यक्ष ने मांग की है कि मुख्यमंत्री के रोड शो के प्रस्तावित मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में करवाए गए सड़क डामरीकरण, मरम्मत एवं अन्य विकास कार्यों की तत्काल उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।

 

जांच की जाए कि उक्त कार्य कब स्वीकृत हुए, कब शुरू हुए, किस विभाग द्वारा करवाए गए तथा इनके लिए सरकारी धन का कितना उपयोग किया गया।  जिन वार्डों में  मुख्यमंत्री के रोड शो के मार्ग को ध्यान में रखते हुए चुनाव के दौरान सड़क डामरीकरण अथवा लीपापोती करवाई गई है, वहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।  यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि उक्त कार्य किसी राजनीतिक दल अथवा उसके प्रत्याशियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करवाए गए हैं, तो संबंधित भाजपा प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए तथा दोष सिद्ध होने की स्थिति में उनकी उम्मीदवारी निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के रोड शो के रूट से संबंधित सभी विकास कार्यों की वीडियोग्राफी एवं पूर्व/पश्चात की स्थिति के फोटो सुरक्षित करवाकर निष्पक्ष जांच का हिस्सा बनाया जाए। शहर अध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की मंाग उठाई है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: