कांग्रेस ने बीकानेर के देहात व शहर जिलाध्यक्ष को किया निलंबित
बीकानेर। यूथ कांग्रेस में प्रदेश के 31 पदाधिकारियों व 12 जिलाध्यक्षों पर अनुशानात्मक का डंडा चला है। यह कार्यवाही यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विकास चिकारा व प्रदेश सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला द्वारा की गई है। दिल्ली में आयोजित रामलीला मार्च में जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया और 12 जिलाध्यक्षों व 31 पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक निंलबित किया गया है। निलंबित किए जिलाध्यक्षों में बीकानेर देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गोदारा व शहर जिलाध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश सचिव मुजाहिद कुरैशी को भी सस्पेंड किया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ