बीकानेर जिला-प्रमुख: कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा, इनके नाम की मुहर
बीकानेर जिला-प्रमुख: कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा, इनके नाम की मुहर
बीकानेर। जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए बैठक बुधवार को जिला परिषद में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला प्रमुख निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी निशान्त जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिला परिषद परिसर पहुंचकर चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक प्रारंभ हुई। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।
इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो दोपहर 3 से सायं 5 बजे के मध्य मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। बीकानेर में जिला परिषद से कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और नोखा विधायक सुशीला डूडी की बहु निकिता डूडी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा ने अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ