Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

कॉमेडियन बन्नू और पंकू का विवाद पहुंचा थाने, प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर बढ़ा विवाद, वीडियो वायरल

rk
7 hours ago
कॉमेडियन बन्नू और पंकू का विवाद पहुंचा थाने, प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर बढ़ा विवाद, वीडियो वायरल

कॉमेडियन बन्नू और पंकू का विवाद पहुंचा थाने, प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर बढ़ा विवाद, वीडियो वायरल 

राजस्थान के प्रसिद्ध कॉमेडियन बनवारी लाल स्वामी उर्फ बन्नू और पंकज सोनी उर्फ पंकू के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस थाने और एसडीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। दोनों कलाकारों के बीच प्रॉपर्टी, पैसों और सोशल मीडिया चैनलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंकू ने आरोप लगाया है कि बनवारी लाल स्वामी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ देर रात उनके घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर कैमरे व अन्य सामान निकाल लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके माता-पिता के साथ गलत व्यवहार किया गया।

मकान को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच मुख्य विवाद एक मकान को लेकर बताया जा रहा है। पंकू का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से उस मकान में रह रहे हैं, जबकि बन्नू उस संपत्ति पर अपना दावा जता रहे हैं। मामला बढ़ने के बाद पंकू एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल media पर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मामले को गलत बता रहे हैं। गौरतलब है कि बन्नू-पंकू की जोड़ी राजस्थान में काफी लोकप्रिय रही है और दोनों लंबे समय से साथ मिलकर कॉमेडी वीडियो बनाते आ रहे थे। हालांकि अब दोनों के बीच पेशेवर और निजी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: