बीकानेर में इस जगह रात को एंबुलेंस और कार के बीच भिड़ंत
बीकानेर। जयपुर रोड़ पर सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के हल्दीराम प्याऊ के पास की है। जहां पर बुधवार की रात को आमने-सामने से एंबुलेंस और कार के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार और एंबुलेंस दोनो बुरी तरीके सेे क्षतिग्रस्त हुए है। हादसे में कार और एंबुलेंस में सवार दोनो चालक के घायल होने की जानकारी प्रथम दृष्टया सामने आयी है।
जानकारी के अनुसार कार जोधपुर नंबर की है और कार में शराब की बोतल भी मिली है। आसपास के लोगों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर एंबुलेंस से भिड़ गयी। इस भिड़ंत में कार उछलकर कई मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद सड़क पर कांच और अन्य सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ