Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार, फरवरी तक नहीं मिलेगी राहत: IMD अलर्ट

rk
3 months ago
राजस्थान में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार, फरवरी तक नहीं मिलेगी राहत: IMD अलर्ट

राजस्थान में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार, फरवरी तक नहीं मिलेगी राहत: IMD अलर्ट

खुलासा न्यूज़ | जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर सर्दी का असर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

30–31 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ (हल्की से मध्यम बारिश) होने की संभावना जताई गई है।
IMD ने जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्दी रहेगी कायम
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक राजस्थान में सर्दी का असर बना रहेगा। इस दौरान 2 से 3 दिन प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है, जिससे सुबह-शाम दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

27 जनवरी को कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि
27 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों और आमजन को ठंड का असर और अधिक महसूस हुआ। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और यात्रा के दौरान विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: