Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएमएचओ का लगातार जारी है निरीक्षण, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Bansal sadi
3 months ago
सीएमएचओ का लगातार जारी है निरीक्षण, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी येलो व ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। लगातार पांचवें दिन फील्ड दौरे पर रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने सोमवार को पांचू ब्लॉक के पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने लूणकरणसर क्षेत्र के अस्पतालों में व्यवस्थाएं जांची।

 

जमीनी हकीकत जानने पहुंचे अधिकारी
सीएमएचओ डॉ. साध ने पांचू ब्लॉक के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन बिस्नोई और नोखा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गहलोत के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादला, जांगलू और उप-स्वास्थ्य केंद्र जेगला का सघन निरीक्षण किया। दूसरी ओर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजासर भाटियान, उप-स्वास्थ्य केंद्र केला और लाखूसर का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा।

 

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
अधिकारियों ने अस्पतालों में स्टाफ की समय पर उपस्थिति और मुख्यालय पर निवास संबंधी पड़ताल की। डॉ. साध ने स्पष्ट किया कि लू और तापघात से पीडि़त किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में ओआरएस, आईवी फ्लूड और अन्य जीवन रक्षक दवाइयों के स्टॉक की जांच की। साथ ही मरीजों के लिए शीतल पेयजल, कूलर, एसी और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था का भी भौतिक निरीक्षण किया।

 

मौसमी बीमारियों और टीकाकरण पर जोर
डॉ. साध ने पिछले एक सप्ताह की ओपीडी रिपोर्ट खंगाली और बुखार, उल्टी-दस्त व लू के मरीजों की जानकारी ली। मौसम में हो रहे बदलावों (गर्मी और आंधी-बारिश) को देखते हुए उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा गतिविधियों और डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपाय तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और शत-प्रतिशत अनुपालन
सीएमएचओ ने राज्य सरकार द्वारा जारी हीटवेव प्रबंधन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि लू से पीडि़त मरीजों की सूचना निर्धारित प्रारूप में तत्काल मुख्यालय भेजी जाए। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: