Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सीएम बोले- 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, हम बिजली खरीद नहीं, बेच रहे हैं

6 hours ago
सीएम बोले- 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, हम बिजली खरीद नहीं, बेच रहे हैं

सीएम बोले- 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी:हम बिजली खरीद नहीं, बेच रहे हैं


बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में शामिल होने के लिए 10 हजार के करीब लोग स्टेडियम पहुंचे हैं। समारोह में सीएम ने कहा- अब हम बिजली खरीद नहीं रहे हैं, बल्कि बेच रहे हैं। 2700 करोड़ का कर्ज कम किया है। राजस्थान में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे बन रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा हाई स्पीड हाईवे राजस्थान से होकर गुजरते हैं। किसान को दो लाख नए कृषि कनेक्शन दिए गए हैं। सीएम ने कहा- राजस्थान में 410 परीक्षा अब तक आयोजित की जा चुकी है। इसमें 1 लाख 78 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 1 लाख 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। 70 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- प्रदेश में हमने सड़कों के नेटवर्क और सार्वजनिक यातायात में अभूतपूर्व इजाफा किया है। हमने सिर्फ 31 महीने में 18,000 किलोमीटर से अधिक नई सड़कों का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से सबसे अधिक लाभान्वित हुआ है। देशभर में कुल 10,389 किलोमीटर के हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है। सीएम ने कहा- प्रदेश के बिजली तंत्र को मजबूत कर एक ऐतिहासिक काम किया है। हमारी सरकार ने बिजली उत्पादन क्षमता में 12,000 मेगावाट से अधिक की बढ़ोतरी की है। हमारी कुल क्षमता 34,000 मेगावाट से भी अधिक हो गई है। इसलिए अब हम बिजली खरीदने की जगह बिजली बेचने वाले राज्य की श्रेणी में आ गए हैं। राजस्थान सौर ऊर्जा क्षमता में प्रथम एवं अक्षय ऊर्जा क्षमता में देश में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान 'कुसुम' कंपोनेंट A और C में देश में प्रथम स्थान पर है। 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू हो चुका है। साथ ही हमने ₹2700 करोड़ से अधिक का कर्ज भार भी कम किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: