Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सीएम भजनलाल बोले - प्रदेश में गैस-तेल का पर्याप्त स्टॉक, जूली ने कहा - इस आपदा की स्थिति में हम सरकार के साथ

rk
1 month ago
सीएम भजनलाल बोले - प्रदेश में गैस-तेल का पर्याप्त स्टॉक, जूली ने कहा - इस आपदा की स्थिति में हम सरकार के साथ

सीएम भजनलाल बोले - प्रदेश में गैस-तेल का पर्याप्त स्टॉक, जूली ने कहा - इस आपदा की स्थिति में हम सरकार के साथ

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने गैस-तेल के संकट को लेकर कहा कि यह स्थित ना तो केंद्र सरकार, ना प्रदेश की सरकार और ना ही किसी राजनीतिक दल के द्वारा पैदा हुई है। प्रदेश में गैस-तेल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। सीएम ने बैठक के जरिए प्रदेश के नागरिकों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है केवल सतर्क रहने की जरूरत हैं।

दरअसल,इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते प्रदेश में गैस-तेल की स्थिति पर आज(गुरुवार) को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा बोल रहे थे।

सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में तेल और गैस के दाम नहीं बढ़ने चाहिए। उन्होने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। आपदा की स्थिति में हम सरकार का सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री जनता को वास्तविक स्थित बताए

सर्वदलीय बैठक के बाद टीकाराम जूली ने कहा कि हमने बैठक में सकारात्मक सुझाव रखे हैं। हमने शादी समारोह में सिलेंडर की उपलब्धता, हॉस्टल, होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों में आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की है।

उन्होने कहा कि हमने सीएम को जनता को वास्तविक स्थिति बताने के लिए कहा है। जिसमें जनता को यह बताना चाहिए कि हमारी सप्लाई और डिमांड कितनी है। इससे जनता पैनिक नहीं होगी।

राजस्थान को केन्द्र सरकार द्वारा अतिरिक्त आवंटन

कॉर्मिशियल गैस की किल्लत को देखते हुए केन्द्र सरकार ने राजस्थान को 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन देने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए केन्द्र से आग्रह किया था। जिसके बाद केन्द्र सरकार ने 10 प्रतिशत अतिरिक्त कॉमर्शियल गैस का आवंटन बढ़ा दिया है।

इसे लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार जताया हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: