Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया केन्द्रीय बजट से राजस्थान को क्या फायदा?

rk
3 months ago
सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया केन्द्रीय बजट से राजस्थान को क्या फायदा?

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया केन्द्रीय बजट से राजस्थान को क्या फायदा?

जयपुर । केन्द्रीय बजट की खूबियों को बताने के लिए आज सीएम भजनलाल शर्मा सहित उनके पूरे मंत्रिमंडल ने अलग-अलग जिलों में प्रेस ब्रीफिंग की। सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में प्रेस ब्रीफिंग करके बजट की खूबियां बताई।

उन्होने कहा कि इस बजट में राजस्थान की संभावनाओं और आवश्यकताओं को पूरा स्थान मिला है। अक्षय ऊर्जा के लिए 30 प्रतिशत ज्यादा करीब 32 हजार 914 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसी प्रकार पीएम सूर्यघर योजना को 22 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं।

राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले से ही अग्रणी प्रदेश है, अब इन प्रावधानों से प्रदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिलेगी।\

सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर प्रावधानों से प्रदेश को होगा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में सेमीकंडक्टर नीति, एआईएमएल नीति और डेटा सेंटर नीति लागू की हैं। इसलिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट मेनुफेक्चरिंग स्कीम, डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज को दिए गए इंसेंटिव्स का फायदा लेते हुए सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब बनने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि एसएमई विकास निधि और आत्मनिर्भर भारत टॉपअप छोटे उद्योगों के लिए बड़ी सौगात हैं। महात्मा गांधी स्वराज योजना और चैम्पियन एमएसएमई बनाने की पहल से राजस्थान के छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह प्रशस्त होगी।

मेगा टैक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और देशभर में 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को फिर से मजबूत करने की घोषणा भी राजस्थान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

यह आम आदमी का बजट
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बजट बताता है कि हमारा देश 7 प्रतिशत विकास दर से रिफॉर्म एक्सप्रेस पर शानदार परफॉर्म कर रहा है। उन्होने बजट को युवा, महिला, किसान, वंचित, गरीब और आम आदमी का बजट बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश पिछले 12 सालों से वित्तीय अनुशासन, स्थायित्व के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि बजट में वीजी-रामजी, अक्षय ऊर्जा, खनन में पिछले बजट की तुलना में अधिक बजट दिया गया हैं।

इन सभी क्षेत्रों में राजस्थान में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में, मैं राजस्थान की संभावनाओं और आवश्यकताओं को बजट में विशेष स्थान देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद देना चाहूंगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: