सीएम भजन लाल पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर स्वागत,थोड़ी देर में शामिल होंगे रोड शो में
सीएम भजन लाल पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर स्वागत,थोड़ी देर में शामिल होंगे रोड शो में
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन किया।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि नाल हवाई अड्डे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, प्रभारी ओम सारस्वत, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल एवं संपत पारीक सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ