Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: करोड़ों का क्ले मिट्टी में मिल रहा, ये है वजह

1 month ago
बीकानेर: करोड़ों का क्ले मिट्टी में मिल रहा, ये है वजह

बीकानेर: करोड़ों का क्ले मिट्टी में मिल रहा, ये है वजह 

बीकानेर। कोलायत के गंगापुरा में अवैध खनन से करीब 48 करोड़ रुपए के क्ले की 74 ढेरियां लगी हैं जो मिट्टी में मिल रहा है। खान विभाग को इसका ऑक्शन करना था, लेकिन इसके लिए गठित अधिकारियों की कमेटी ने आरक्षित दर तय करने में ही 5 माह लगा दिए। गंगापुरा कैचमेंट एरिया में क्ले का बड़े पैमाने पर अवैध खनन और भंडारण हुआ। खान विभाग के अधिकारियों ने 25 से 28 नवंबर तक इसका ड्रोन सर्वे किया तो 74 ढेरियों में 12,09,613 टन क्ले ऑक्शन किए जाने योग्य माना। इसके लिए 7 जनवरी को 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

 लेकिन, खान विभाग के अधिकारियों की 5 सदस्यीय कमेटी ने क्ले का ऑक्शन करने के लिए आरक्षित दर तय करने में ही 5 महीने निकाल दिए। कमेटी ने अब आरक्षित दर 400 रुपए प्रति टन तय कर खान निदेशालय को प्रस्ताव भेजे हैं। यह माना है कि मौके पर करीब 48 करोड़ रुपए का क्ले पड़ा है। निदेशालय स्तर पर निर्णय कर ऑक्शन के लिए निविदा जारी की जाएगी। गंगापुरा में लंबे समय से मौके पर जमा क्ले तेज गर्मी, धूप, आंधी से खराब हो रहा है। आगामी दिनों में बारिश के कारण मिट्टी में भी बहेगा। पहले सरकार को अवैध खनन और निर्गमन से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। अब ऑक्शन में देरी से राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: