Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश, अब इन जगहों पर नहीं होगा कक्षाओं का संचालन

Bansal
2 months ago
शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश, अब इन जगहों पर नहीं होगा कक्षाओं का संचालन

शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश, अब इन जगहों पर नहीं होगा कक्षाओं का संचालन 


बीकानेर।  मानसून के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने 28 जून तक जर्जर विद्यालय भवन खाली कराने, उनकी बैरिकेडिंग करने तथा आवश्यकता होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। असुरक्षित भवनों, खुले स्थान, झोपड़ी या पेड़ के नीचे कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यालयों में छतों, पानी निकासी व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और जलभराव की स्थिति की जांच कर आवश्यक सुधार करने को कहा गया है। 

साथ ही विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने, निकटतम अस्पताल, पुलिस व अग्निशमन केंद्र की सूची तैयार रखने तथा प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तत्काल राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा निदेशक ने संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को विद्यालयों का रैंडम निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेने तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए हैं।
 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: