बीकानेर: चोरो ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन, तलाश में जुटी पुलिस
बीकानेर: चोरो ने घर में सेंधमारी कर उड़ाए कांसा-तांबा और पीतल के बर्तन, तलाश में जुटी पुलिस
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों द्वारा कांसा, तांबा और पीतल सहित कई तरह के बर्तन चोरी करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में गोगागेट के अंदर रहने वाले भगवती कुमार आसोपा ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार घटना 4 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे की है।
रिपोर्ट में भगवती प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर बर्तन चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में कांसा, तांबा और पीतल के बर्तन सहित अन्य बर्तन शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवादी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ