दो युवक चढ़े पानी की टंकी पर, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सुनवाई नहीं होने से हुए नाराज
दो युवक चढ़े पानी की टंकी पर, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सुनवाई नहीं होने से हुए नाराज
बज्जू । बज्जू बाजार में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। पंचायतराज चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सुनवाई नहीं होने से नाराज थे। युवकों ने नए नाम जोडऩे में फर्जीवाड़े और एक ही मतदाता का नाम दो जगह होने का आरोप लगाया।नाराज दोनों युवक टंकी पर चढ़ेटंकी पर चढऩे वाले गज्जेवाला निवासी वीरेंद्र खिचड़ और संदीप खिचड़ हैं। दोनों युवक पहले एसडीएम कार्यालय गए थे, जहां बहस के बाद नाराज होकर टंकी पर चढ़े।
मतदाताओं के वोट एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज होने का आरोपयुवक वोटर लिस्ट में गड़बडिय़ों की जांच और फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ मतदाताओं के वोट एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं। वे संबंधित बीएलओ को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग युवकों को नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं। टंकी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ