Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनाव के चलते बदल सकता है हाफ-ईयरली एग्जाम का समयटाइम-टेबल को लेकर विभाग की मीटिंग आज

Bansal
shiv
shiv2
6 hours ago
चुनाव के चलते बदल सकता है हाफ-ईयरली एग्जाम का समयटाइम-टेबल को लेकर विभाग की मीटिंग आज

चुनाव के चलते बदल सकता है हाफ-ईयरली एग्जाम का समयटाइम-टेबल को लेकर विभाग की मीटिंग आज
बीकानेर  प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तारीखों के चलते शिक्षा विभाग परेशानी में फंस गया है। दरअसल, राज्यभर में 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक हाफ इयरली एग्जाम होने हैं, लेकिन नए शिड्यूल के चलते इन डेट्स में एग्जाम होने की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का नया शिड्यूल जारी करते हुए 22 अक्टूबर से ही मतदान की घोषणा कर दी है।चुनावों के लिए मतगणना केंद्र सरकारी और प्राइवेट स्कूल होते हैं। जिन्हें 20 अक्टूबर को ही खाली करना होगा। ऐसे में 15 से 20 अक्टूबर के बीच एग्जाम कराना अब संभव नहींहै। चौथे चरण के चुनाव 16 नवम्बर तक होंगे। ऐसे में अब हाफ इयरली एग्जाम करीब एक महीने आगे खिसकने की उम्मीद है।अगर हाफ इयरली एग्जाम नवम्बर में होंगे तो फरवरी में होने वाले फाइनल एग्जाम भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, आज फिर शिक्षा विभाग की एक बैठक होगी जिसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विभाग से कोई आपत्ति नहीं
शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर निर्वाचन आयोग के सामने अभी तक ये आपत्ति ही नहीं जताई है कि उसके स्कूल में हाफ इयरली एग्जाम होने हैं। ऐसे में चुनाव कराने वाले टीचर और मतगणना केंद्र दोनों ही उपलब्ध नहीं हो सकते।
हाफ इयरली एग्जाम को लेकर शिक्षा विभाग की एक मीटिंग माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने सोमवार को बुलाई थी। इसमें शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय के पंजीयक और उनके अधिकारी शामिल हुए।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक से फोन पर बात नहीं होने के कारण अंतिम निर्णय नहीं हो सका। अब मंगलवार को फिर से चुनाव की तारीखों में बदलाव के कारण नए सिरे से एग्जाम की डेट्स पर विचार किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि एक-दो दिन में इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: