Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच मारपीट, एक घायल, जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

rk
8 hours ago
बीकानेर केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच मारपीट, एक घायल, जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

बीकानेर केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच मारपीट, एक घायल, जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

बीकानेर। केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जेल परिसर में हुई इस झड़प में एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में केंद्रीय कारागार में तैनात जेल प्रहरी जितेंद्र सुरोला ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एफआईआर में विचाराधीन बंदी मनोज उर्फ कालिया को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बंदी के खिलाफ पहले से दर्ज एक मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है और वह उसी मामले में जेल में बंद है।

रिपोर्ट के मुताबिक जेल परिसर के भीतर किसी बात को लेकर बंदियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मनोज उर्फ कालिया ने दूसरे बंदी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद घायल बंदी को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। वहीं बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जेल प्रशासन से घटना से जुड़ी रिपोर्ट और अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से हुआ और घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था। मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। इस घटना के बाद केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: