निकाय चुनाव: चौतरफा घुम रहा है कैमरा, कहीं प्रचार जोर पर तो कहीं भिड़ाए जा रहे हैं समीकरण, फिलहाल सब मौन कि होगाा क्या
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम चुनाव अब अपने पूरे परवान पर है। प्रत्याशी अब अपने वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग वादे कर रहे है। क्षेत्र के लोगों को रिझाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था में भी प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। अलसुबह से देर रात तक उम्मीदवारों के कार्यालय में रोनक दिखाई दे रहा हे। प्रत्याशी दिनभर एक-एक वोट के लिए घूमते हुए दिखाईेदे रहे है।
चुनाव के समय और प्रचार की समय सीमा को लेकर भी प्रत्याशी सजग है और किसी भी वोटर को छोडऩा नहीं चाहते है। पार्टियों से ऊपर उठकर व्यक्तिगत सम्बंधो की दुहाई देकर मतदाताओं को अपनी तरफ करने के भी प्रयास जारी है।
वार्डो के इस चुनावों में इस बार बोर्ड बनाने को लेकर भी दोनो ही राजनीतिक दले अपने-अपने दावे कर रहे है तो शहर के पाटो पर बैठे राजनीतिक विशेषज्ञ फिलहाल किसी का भी बोर्ड बनाने पर सहमत नहीं है। ऐसे में इस बार शहर की सरकार की चाबी निर्दलीय के हाथ में रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दोनो ही प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें अभी उन निर्दलीयों पर है जो कि जीतते हुए दिखाई दे रहे है। जिनमें अधिकांश पूर्व पार्षद रह चुके प्रत्याशी है। पार्टियों से टिकट नहीं मिलने पर दूसरी पार्टिया बदलने वाले उम्मीदवार भी कुछ ही दिनों में विचारधारा बदल चुके है। कुल मिलाकर कहा जाए तो वार्ड पार्षद के चुनाव फिलहाल अब पूरे परवान पर है। जीत का ऊंट किस और बैठेगा ये तो 14 सितंबर की तारीख की बताएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ