Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में फिल्मी अंदाज में वारदात! गाड़ी रोककर 80 हजार छीने, वाहन को मारी टक्कर

Bansal
2 months ago
बीकानेर में फिल्मी अंदाज में वारदात! गाड़ी रोककर 80 हजार छीने, वाहन को मारी टक्कर

बीकानेर में फिल्मी अंदाज में वारदात! गाड़ी रोककर 80 हजार छीने, वाहन को मारी टक्कर

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के रोही शोभाणा गांव में गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर 80 हजार रुपये छीनने और वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।  परिवादी प्रेम सिंह पुत्र भंवर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 38 वर्ष, निवासी भादला, थाना पांचू, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की घटना 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे गांव रोही शोभाणा में हुई। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एक राय होकर उसके बेटे की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और रास्ता रोककर 80 हजार रुपये छीन लिए।

आरोप है कि रुपये छीनने के बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। परिवादी ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में मेघ सिंह पुत्र मूल सिंह, जाति राजपूत, निवासी शोभाणा सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: