बीकानेर: घर के पास खेल रहे मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रहे एक मासूम की गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। घटना 17 अक्टूबर की सुबह की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार सुंदरलाल ने बज्जू पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, उसके काका के बेटे जयकिशन का पुत्र केविन घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान चालक श्रवणराम ने कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ