Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राष्ट्रीय नियुक्तियों पर भाजपा संभाग कार्यालय में हर्षोल्लास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

Bansal sadi
2 weeks ago
राष्ट्रीय नियुक्तियों पर भाजपा संभाग कार्यालय में हर्षोल्लास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया एवं सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ. मन्नालाल रावत को राष्ट्रीय एससी मोर्चा अध्यक्ष तथा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया हे ।

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से प्रदेश भाजपा को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला मंत्री विनोद करोल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, वेद व्यास, जसराज शिवर, पुखराज स्वामी, विक्रम राजपुरोहित, हुलास भाटी, महेंद्र ढाका, जेना महाराज, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, रणवीर सिंह सेरूणा, गजेंद्र सिंह भाटी, नेमीचंद तंवर, विनायक पारिक, अशोक मारू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: