Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सेवाकार्यों के साथ मनाई स्व.रामविलास पासवान की जयंति

2 weeks ago
सेवाकार्यों के साथ मनाई स्व.रामविलास पासवान की जयंति

सेवाकार्यों के साथ मनाई स्व.रामविलास पासवान की जयंति

बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष,पद्म भूषण पूर्व केन्द्रीय मंत्रीय स्व.रामविलास पासवान की जयंति लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने सेवाकार्यो के साथ मनाई। इस मौके पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में स्व.रामविलास पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर पीबीएम होस्पीटल में असहाया और गरीब रोगियों को फल और कपड़े वितरित किए गये। स्मृति सभा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यो में भागीदारी निभाने का आव्हान करते हुए कहा,स्व. रामविलास पासवान का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है। उनका राजनीति जीवन,सामाजिक योगदान और दलित, शोषित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था। वहीं,पार्टी जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कार्यकर्ताओं को स्व.रामविलास पासवान के आर्दशों पर चलने का आव्हान करते हुए कहा,पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करेगी और समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएगी। स्मृति सभा और सेवाकार्यो में पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार,गोविन्दराम,बरकत अली,प्रकाश ओझा,इमरान खान,फरमान मुगल,रवि ओझा,महेश उपाध्याय,पूजा हटीला,श्रीमति सुनिता हटीला,पार्वती देवी,पूनित पंडित,ललिता वासवानी,गोपाल भादाणी,कमल किशोर,सुमेर सिंह समेत बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकता मौजूद थे। 

------------------

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: