पड़ोसियों के बीच विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पड़ोसियों के बीच विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्रताप बस्ती निवासी फतेहसिंह जांगिड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में देवकरण माली, उसकी पत्नी शांति देवी और भाभी माया देवी पर आरोप लगाए हैं। परिवादी ने बताया कि आरोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं और आए दिन जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 2 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे फतेहसिंह बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने एक टैक्सी उसकी कार के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया। आरोप है कि इसके बाद लोहे के पाइपों से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए अपहरण का प्रयास किया गया।
परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इसी दौरान उसके पिता और पत्नी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके पिता पर वार करने का प्रयास किया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ