महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज
जसरासर। जसरासर थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों पर नोखा बुलाकर जबरन गाड़ी में बैठाने, नशीला पदार्थ पिलाकर सूरतगढ़ ले जाने, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के आदेश पर जसरासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गजसुखदेसर निवासी महिला ने इस्तगासे में आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को परिचित के फोन पर वह नोखा पहुंची, जहां तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया और सूरतगढ़ ले जाया गया। वहां गोली मारने की धमकी देकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और एक आरोपी के घर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। महिला ने लगातार दुष्कर्म के कारण गर्भवती होने और बाद में गर्भपात होने का आरोप लगाया है। 29 जून को वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर बीकानेर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ