आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी करने का मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी करने का मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर में करोड़ों रुपये की संपत्ति के सौदे में अनियमितता और आपराधिक षड्यंत्र रचकर स्टाम्प ड्यूटी की चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीछवाल थाना पुलिस के अनुसार करणी नगर, पवनपुरी निवासी एवं वर्तमान में चतुर्या कॉलोनी स्थित फ्लैट नंबर-304 में रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उप पंजीयन कार्यालय, बीकानेर में 12 अक्टूबर 2026 को आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर एक भूखंड का सौदा किया।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि महेश कुमार गुप्ता ने संबंधित भूखंड को वास्तविक कीमत करीब 2 करोड़ रुपये होने के बावजूद गुपचुप तरीके से 1 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये में विक्रय दर्शाते हुए रजिस्ट्री करवा दी। परिवादी का आरोप है कि ऐसा स्टाम्प ड्यूटी बचाने के उद्देश्य से किया गया, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने इस मामले में महेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी चंद्रा गुप्ता, विनोद मित्तल तथा उनकी पत्नी ऋतु मित्तल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच एएसआई अब्दुल सत्तार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ