Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bansal
2 months ago
होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीकानेर।  नोखा थाना पुलिस ने बारां जिले की एक युवती की शिकायत पर नोखा निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने सहित विभिन्न धाराओं में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज है। पीडि़ता की शिकायत पुलिस अधीक्षक बारां को दिए गए परिवाद के आधार पर डाक के जरिए नोखा थाने पहुंची, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, बारां जिले की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट में बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। परिवादियों ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले नोखा निवासी गोविंदराम कुम्हार ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उससे संपर्क किया और लगातार बातचीत करता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया से उसके फोटो लेकर अश्लील तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे नोखा बुलाया जिसके बाद आरोपी ने कोटा से नोखा तक की बस टिकट भी भेजी, जिसके बाद वह डर के कारण 15 मई को नोखा पहुंच गई।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी युवक उसे दानापानी होटल में ले गया, जहां कई दिनों तक बंधक बनाकर शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका मोबाइल, आधार कार्ड और 5 हजार रुपए भी छीन लिए। मौका मिलने पर पीडि़ता ने आरोपी के मोबाइल से अपने परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी और वहां से निकलकर पहले कोटा और फिर बारां पहुंची। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार फोन कर जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दे रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पहले स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में पुलिस अधीक्षक बारां को परिवाद देने पर मामला नोखा थाने भेजा गया, जहां अब प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: