Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मां ने बेटी की हत्या कर अंतिम संस्कार किया, प्रेमी समेत 5 पर मामला दर्ज

Bansal
2 months ago
मां ने बेटी की हत्या कर अंतिम संस्कार किया, प्रेमी समेत 5 पर मामला दर्ज

मां ने बेटी की हत्या कर अंतिम संस्कार किया, प्रेमी समेत 5 पर मामला दर्ज

सूरतगढ़। मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पिता ने आरोप लगाया कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि उसकी पत्नी विवाद के बाद उससे अलग होकर अपने पीहर स्थित ईंट भट्ठे पर रहने लगी थी। परिवादी का आरोप है कि उसकी वहां एक बिहारी युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। 


दंपती की तीन संतान हैं, जिनमें दो बच्चे पिता के पास रहते हैं, जबकि 14 साल की नाबालिग बेटी मां के साथ रह रही थी। परिवाद के अनुसार 21 मई 2026 को ​पिता को सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। वह अपने भाई के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे तो पहले बीमारी से मौत और बाद में आत्महत्या की बात कही गई। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बिना उसी रात बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: