बीकानेर: महिला के साथ मारपीट कर गालीगलोच का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर: महिला के साथ मारपीट कर गालीगलोच का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर। शहर के रिड़मलसर सिपाहियान इलाके में अपने भूखंड पर गई एक दलित महिला के साथ गाली-गलौज, जातिसूचक अपशब्द कहने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की ओर से पांच लोगों के खिलाफ परिवाद पेश किए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एससी-एसटी सेल के आरपीएस अधिकारी अरविंद भारद्वाज कर रहे हैं।
परिवादिनी ज्योति पंवार पत्नी कंवरवीर सिपाही, निवासी इंद्रा कॉलोनी, बीकानेर ने शिकायत में बताया कि 17 अगस्त 2026 को वह रिड़मलसर सिपाहियान स्थित अपने भूखंड पर गई थीं। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। महिला ने उनसे अपने भूखंड पर आने का कारण पूछा तो आरोप है कि वे गाली-गलौज करने लगे और जाति को लेकर अपमानजनक शब्द कहे।
शिकायत के अनुसार, महिला ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पास के घर में मौजूद खुर्शीद बाबू खान मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया।
परिवाद में असलम पुत्र खुर्शीद भाटी, सदाम पुत्र समशेर अली, गुलनाज बानो पत्नी समशेर अली, बीलकेश पत्नी खुर्शीद भाटी और रुखसार पत्नी असलम अली निवासी रिड़मलसर सिपाहियान बस स्टैंड के पास पर आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने परिवाद के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ