इस क्षेत्र में गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म का मामला, युवक को मौके पर पकड़ा
खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में गौवंश के साथ कथित दुष्कर्म की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा रेलवे लाईन के पास की है। जहां पर गाय की एक बछिया के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि एक युवक द्वारा बछिया के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक कृत्य किया जा रहा था।
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया तथा घटना का वीडियो भी बनाया। युवक की पहचान आनंद शर्मा के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष छतर सिंह चौहान द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच तथा उपलब्ध वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बछिया का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने, घटना के वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखने तथा मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ