Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

कमरे में खाना बना रहे  मजदूरों के साथ मारपीट कर नकदी और चांदी का कड़ा लूटने का मामला

Bansal
6 hours ago
कमरे में खाना बना रहे  मजदूरों के साथ मारपीट कर नकदी और चांदी का कड़ा लूटने का मामला


 कमरे में खाना बना रहे  मजदूरों के साथ मारपीट कर नकदी और चांदी का कड़ा लूटने का मामला
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र में किराये के कमरे में खाना बना रहे दो मजदूरों के साथ मारपीट कर नकदी और चांदी का कड़ा लूटने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गंगाशहर पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार सहित 7-8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
परिवादी दीपक कुमार पुत्र विद्यानन्द यादव निवासी चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर ने रिपोर्ट में बताया कि 23 सितंबर 2026 की रात करीब 7:30 बजे वह अपने साथी बाबुल कुमार के साथ किराये के कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान चंदन कुमार पुत्र छोटन महतो अपने 6-7 साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर कमरे में घुस आया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की कबानी से दीपक की पीठ पर वार किया, जिससे उसके हाथ में भी चोट आई और अंगुली का नाखून टूट गया। वहीं उसके साथी बाबुल के सिर और पीठ पर भी चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे रुपए और सोना-चांदी मांगे। इसके बाद कमरे का सामान बिखेर दिया और दीपक की जेब से मजदूरी के 6400 रुपए, हाथ से चांदी का कड़ा तथा बाबुल के पर्स से 9300 रुपए लेकर फरार हो गए।
परिवादी ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस को शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और अगली बार गोली मारने की धमकी भी दी। परिवादी के अनुसार, उसने 25 सितंबर को गंगाशहर थाने और 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिए शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट से प्राप्त परिवाद के आधार पर गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: